फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   camp of rss in mathura

संघ की शाखाओं में पहुंचे बच्चे, बूढे़ और जवान

Sun, 31 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 31 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
camp of rss in mathura
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने रविवार की सुबह नगर सहसम्मिलित शाखाओं का आयोजन किया। मथुरा में पांच स्थानों पर ये शाखाएं आयोजित की गईं। इसमें बच्चों से लेकर वृद्धजनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मथुरा महानगर की 64 बस्तियों में 300 शाखाओं का साप्ताहिक कार्यक्रम 6 से 14 फरवरी तक आयोजित होने जा रहा है। इसी की रणनीति के तहत 31 जनवरी को नगर सहसम्मिलित कार्यक्रम पांच स्थानों पर शाखाओं के रूप में किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने संगठनात्मक स्तर पर मथुरा नगर को महानगर का दर्जा देते हुए इसके अधीन छह नगरों की संरचना की है।

इन गठन की प्रक्रिया के बाद संघ ने रविवार को महानगर के तहत पांच स्थानों पर नगर सहसम्मिलित शाखाएं आयोजित की। नगर सहसम्मिलित शाखाओं में आसपास की शाखाओं से जुडे़ करीब 1000 लोगों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीनदयाल नगर की नगर सहसम्मिलित शाखा जीआईसी में आयोजित की गई। केशव नगर की नवयुक्त कार्यालय मैदान में, यमुना पार नगर की राजा महेन्द्र प्रताप पार्क में, गोकुल नगर की बैराज के निकट वाटरवर्क्स से जुडे़ मैदान पर, माधवनगर की माधवपुरी शिशु मंदिर मैदान में आयोजित की गई।


केशवनगर की नगर सहसम्मिलित शाखा में विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र और महानगर प्रचारक विशाल सहित संघ से जुडे़ स्थानीय पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed