{"_id":"67cca02addc0b5e724070ada","slug":"cabinet-minister-honored-women-who-made-outstanding-contributions-mathura-news-c-369-1-mt11009-126288-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कैबिनेट मंत्री ने विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कैबिनेट मंत्री ने विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
महिलाओं को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री।
- फोटो : महिलाओं को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री।
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने शनिवार को भाजपा कार्यालय पर स्वावलंबी व समाज में विशिष्ट योगदान देने वालीं महिलाओं को सम्मानित किया। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व समृद्धि की प्रतिबद्धता जताई।
पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्र व समाज से जुड़ी महिलाएं एकजुट हुईं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीएम योगी और पीएम मोदी की सरकार में ही महिलाएं सुरक्षित और समृद्ध हो रही हैं। यह सरकार महिला के विकास के लिए समर्पित है।
जिलाध्यक्ष ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर जोर दिया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुद्रिता शर्मा ने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं के जानकारी दी। बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, अनिल चौधरी, नरेंद्र गौतम, केके गौतम, भगत सिंह, श्याम शर्मा, नेम प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
ये महिलाएं हुईं सम्मानित
मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि सब्जी विक्रेता सोनिया, बलदेव थाने में तैनात पुलिसकर्मी अनुराधा, गोविंद नगर थाने में तैनात अंशुल, कवयित्री मीरा चौधरी, अध्यापिका तनु, अधिवक्ता अनीता चावला, पत्रकार शिवांगी चौधरी, चिकित्सक डॉ. रजनी अग्रवाल सहित 14 नारी शक्तियों को सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अनिल चौधरी एवं गोष्ठी का संचालन महामंत्री नीलम गोस्वामी ने किया।