फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   By December 15, every gym and tailor shop should have a female trainer: Babita Chauhan

15 दिसंबर तक हर जिम, टेलर की दुकान में तैनात हो महिला ट्रेनर : बबीता चौहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
By December 15, every gym and tailor shop should have a female trainer: Babita Chauhan
मथुरा।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आयोग गंभीर है और आदेश जारी किया है। जिम, पार्लर, सैलून और टेलर की दुकानों में अब महिला कर्मचारी रखना अनिवार्य होगा। 15 दिसंबर तक इस आदेश पर हर सूरत में अमल करना होगा। इस तारीख के बाद जांच अभियान चलाया जाएगा। वह मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडियाकर्मियों से बात कर रही थीं।

बबीता चौहान ने कहा कि सबसे ज्यादा जिम सेंटरों से अपराध के मामले सामने आते हैं। साथ ही पार्लर, बुटीक आदि में छेड़छाड़, दुष्कर्म जैसी घटनाएं होती हैं। ऐसे में आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने बताया है कि प्रस्ताव लागू होने के बाद महिलाओं से जुड़ी कई चीजें बदल जाएंगी। यह प्रस्ताव महिलाओं की सुरक्षा और उनके रोजगार के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले ब्यूटी पार्लर में सिर्फ महिला कर्मचारी ही होती थीं, अब पुरुष कर्मचारी भी होने लगे हैं। यहां तक कि आज ब्राइडल मेकअप भी पुरुष कर्मचारी कर रहे हैं। अगर किसी महिला को पार्लर में पुरुष कर्मचारी की सेवाएं लेनी हैं तो उसे लिखकर देना होगा। इसके बाद उसे काम करने की अनुमति दी जाएगी। बबीता चौहान ने बताया है कि फिलहाल प्रदेश भर में इसका सत्यापन चल रहा है। 15 दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरे होने के बाद जांच अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 पीड़ितों की सुनी फरियाद

- राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पीड़िताओं की फरियाद सुनी। 25 महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न व अन्य समस्याएं लेकर पहुंची। उन्होंने सभी को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा के मामले सामने आए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद महिला बंदी गृह का निरीक्षण कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed