{"_id":"8e31a2fbab38f93eac4fc624baa204c1","slug":"bussiness-protested-on-shreekrishna-janmsthan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की अभद्रता पर जन्मस्थान का बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की अभद्रता पर जन्मस्थान का बाजार बंद
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात सिपाहियों पर चेकिंग के नाम पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने मंगलवार को जन्मस्थान के बाजार में दुकानें बंद कर दीं। परिसर के अंदर और बाहर के दुकानदार सड़क पर उतर आए और पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। मौके पर पहुंचीं एसएसपी ने मामला शांत कराया।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में दो सौ से अधिक दुकानें हैं। अंदर जाने के लिए दुकानदारों को एसपी सुरक्षा और मंदिर प्रशासन की ओर से बिना कैमरे वाले सिंगल सिम के मोबाइल ले जाने की अनुमति है। 20 मार्च को दुकानदार नंद किशोर गोस्वामी आवासीय गेट से दुकान पर आ रहे तो यहां तैनात सिपाही से उनकी मोबाइल को लेकर तकरार हो गई। तब मामला शांत करा दिया गया। आरोप है कि इसके बाद तीन दिन तक नंदकिशोर गोस्वामी से चेकिंग के नाम पर अभद्रता की गई। जानकारी पर दुकानदार लामबंद हो गए और बाजार बंद कर दिए। प्रदर्शन किया। व्यापारी नेता रमेश चतुर्वेदी भी पहुंच गए। दोपहर को एसएसपी मंजिल सैनी मासिक सुरक्षा बैठक लेने जन्मस्थान पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और समझौता कराया। शाम पांच बजे दुकानदारों ने दुकानें खोल दी।
होली पर भी हुआ था विवाद
दुकानदारों और सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों में होली से पूर्व श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई लठामार होली पर भी विवाद हुआ था। तब भी दुकानदारों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया था।