{"_id":"5fb2874d8ebc3e9be55bc354","slug":"businessman-killed-mathura-news-agr4681151177","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की हत्या का शीघ्र होगा खुलासा: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की हत्या का शीघ्र होगा खुलासा: एसएसपी
विज्ञापन
मथुरा। राया पहुंचे एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मृतक के परिजनों को आश्वासन देते हुए।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। दिवाली की रात हुई व्यापारी की हत्या के मामले में एसएसपी देर रात मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को हत्या का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
बताते चलें कि दिवाली की रात आचार्य नगर सिविल लाइंस मथुरा निवासी दिलीप अग्रवाल की राया से मथुरा जाते समय अज्ञात बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शव को राया-मथुरा मार्ग पर गौसना के निकट रेलवे लाइन पर डाल दिया था। घटना के बाद देर रात एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर राया में हरीहर गली में स्थित मृतक के निवास पर पहुंचे। यहां पर भाई संजीव अग्रवाल एवं आलोक अग्रवाल को आश्वासन दिया कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा जताते हुए घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। संवाद
रंजिश या लूट, खुलासे को लगी तीन टीमें
दिवाली की रात हुई दिलीप अग्रवाल की हत्या के बाद घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हत्या के पीछे रंजिश या लूट माना जा रहा है। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाईं हैं और राया और जमुनापार पुलिस भी खुलासे के लिए हाथ पैर मार रही है। घटना के बाद पुलिस ने 25 से अधिक युवा टेंपो चालकों से पूछताछ की। रात के समय रेलवे ट्रैक पर लाइन चेक करने वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि दिलीप दिवाली की रात अपने घर जाते समय दुकान से कैश लेकर जा रहे होंगे। रास्ते में बदमाशों ने गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मोबाइल फोन खोल सकता है राज
व्यापारी दिलीप का मोबाइल फोन घटना का राज खोल सकता है। घटना के बाद से दिलीप का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। मृतक के भाई ने बताया कि दिवाली की रात जब भाई दिलीप घर नहीं पहुंचे और बताया कि उनका फोन बंद जा रहा है तो सभी परिजन परेशान हो गए, बाद में उनका शव गौसना के निकट रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। दिलीप का मोबाइल फोन अभी तक नहीं मिला है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने परिजनों को बताया कि सर्विलांस पर नंबर लगा दिया है, घटना का राज खोलने में फोन भी काफी मददगार साबित हो सकता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया कि राया से जाते समय भाई के पास लगभग 25 हजार रुपये थे, जो गायब मिले हैं।