फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Businessman dies who injured in attack by miscreants during robbery in Mathura

Mathura: पत्नी के बाद कारोबारी कृष्णकुमार भी हार गए जिंदगी की जंग, लूट के दौरान बदमाशों ने किया था हमला

Sat, 13 Jan 2024 11:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 11:02 PM IST
सार

मथुरा में पत्नी के बाद कारोबारी कृष्णकुमार भी जिंदगी की जंग हार गए। लूट के दौरान बदमाशों ने दंपती पर हमला किया था। दोनों की जान नहीं बच सकी। 

विज्ञापन
Businessman dies who injured in attack by miscreants during robbery in Mathura
थाना हाईवे मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र की गुरुकृपा विलास कॉलोनी में तीन नवंबर 2023 की रात लूट के दौरान बदमाशों के हमले में घायल कंठीमाला कारोबारी कृष्ण कुमार अग्रवाल भी शनिवार को 70 दिन संघर्ष के बाद जिंदगी की जंग हार गए। उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल की वारदात वाली रात ही मौत हो गई थी। वारदात को कारोबारी के चालक ने अंजाम दिया था, जो बाद में मुठभेड़ में मारा गया।

विज्ञापन


भाजपा नेता एवं मृतक की पुत्रवधू के भाई श्याम सिंघल ने बताया कि वारदात के बाद कृष्ण कुमार अग्रवाल एक सप्ताह तक मथुरा के ही अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद उनको दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 दिसंबर को डॉक्टरों ने घर भेज दिया था। तब से मथुरा में ही उनका उपचार चल रहा था। 
विज्ञापन


श्याम सिंघल के अनुसार तीन नवंबर की रात को वारदात के बाद से कृष्ण कुमार अग्रवाल को होश नहीं आया था। कल्पना अग्रवाल की वारदात वाली रात ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस पूर्व में दर्ज मुकदमे में कृष्ण कुमार को भी मृत दर्शाएगी। उधर, परिचितों व रिश्तेदारों का उनके घर पर जमावड़ा लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी वारदात

तीन नवंबर की रात को कंठीमाला कारोबारी के चालक मोहसिन द्वारा लूट की साजिश रचते हुए अपने साथी फारुख को उनके घर में घुसाया था। फारुख कारोबारी के घर में लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था। तभी कृष्ण कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल जाग गईं। 



पुलिस के अनुसार फारुख ने दोनों पर हमला किया। इसमें कल्पना की मौके पर मौत हो गई। अगले दिन घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से उन्हें होश नहीं आया था। इधर, फारुख पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। साजिशकर्ता चालक मोहसिन सलाखों के पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed