फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Businesses are enraged by smart meters.

Mathura News: स्मार्ट मीटर से भड़के कारोबारी, अधिकारी नहीं मिले तो गेट पर चिपकाया ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Businesses are enraged by smart meters.
बिजली मीटर के खिलाफ प्रदर्शन करते कारोबारी।
वृंदावन। उत्तर प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों में नाराजगी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को वृंदावन में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चुंगी चौराहा से रंगजी के बड़ा बगीचा बिजली घर तक पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर मनमानी और पारदर्शिता की कमी के आरोप लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे व्यापारी नेता धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने कहा कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति और पूर्व सूचना के स्मार्ट मीटर जबरन लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा के अनुसार उपभोक्ताओं को प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर चुनने का अधिकार है, लेकिन यह अधिकार भी छीना जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर स्मार्ट मीटरों पर रोक नहीं लगाई गई तो समस्त व्यापारी आम जनता को साथ लेकर एक बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञापन लेने के लिए विद्युत विभाग का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी बिजली कंपनी पर मौजूद नहीं था। इसलिए ज्ञापन को उनके गेट पर चिपका दिया गया। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण दीक्षित, आनंद गुप्ता, लक्ष्मीनारायण साइनेज, शैलेन्द्र शर्मा, राहुल शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed