फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Business-related issues raised at a meeting of sweet shop owners

Mathura News: मिष्ठान विक्रेताओं की बैठक में उठाईं कारोबार से जुड़ी समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Business-related issues raised at a meeting of sweet shop owners
मथुरा। मिठाई विक्रेता एसोसिएशन की बैठक बुधवार को मुकुंद रिजॉर्ट में हुई। इसमें मिष्ठान कारोबार से जुड़ी समस्याओं और विभागीय नियमों के अनुपालन में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जनपदभर से आए मिष्ठान विक्रेताओं ने खाद्य, बांट-माप और श्रम विभाग के अधिकारियों के समक्ष कारोबार से जुड़ी व्यावहारिक समस्याएं रखीं। व्यापारियों ने कहा कि कारोबारियों को विभिन्न विभागों की प्रक्रियाओं और नियमों का पालन करना पड़ता है। कई बार नियमों की जानकारी और विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा करने में व्यावहारिक परेशानियां सामने आती हैं। व्यापारियों ने संगठन के माध्यम से समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक मिष्ठान विक्रेताओं को एसोसिएशन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के चंद्रभान सिंह ने एक जिला-एक व्यंजन योजना की जानकारी दी। खाद्य विभाग के जतिन यादव व अक्षय राणा, बांट-माप विभाग के पवन यादव तथा श्रम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राज गौतम ने अपने विभागों के नियमों की जानकारी दी। बैठक में राजकुमार भगत, मनीष अग्रवाल रावी, मुकेश गुप्ता, योगेश यादव, नवल कुमार, श्याम गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल, ओमप्रकाश बिंदल, कालीचरन बिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed