फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Business activities going on all around in the city of temples

मंदिरों की नगरी में चारों ओर चल रहीं व्यवसायिक गतिविधियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
Business activities going on all around in the city of temples
वृंदावन। मंदिरों की नगरी वृंदावन में इन दिनों क्रान्क्रिटाइजेशन एवं व्यावसायिक गतिविधियों का तेजी से इजाफा हो रहा हैं। हर दिन व्यावसायिक कॉम्पलैक्स एवं शोरूम इस भूमि की पहचान बन गए हैं। इस कतार में वृंदावन के आश्रम एवं मठ भी पीछे नहीं हैं, किसी ने दुकान तो किसी ने आश्रम को होटल में परिवर्तित कर लिया है।
विज्ञापन

बीते दो दशक में बदलता इस धार्मिक नगरी का स्वरूप यहां के लिए चिंताजनक हैं। हरितमा और प्राचीनता अब पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग से भी खत्म होती नजर आ रही है। परिक्रमा मार्ग के दोनों ओर व्यावसायिक गतिविधियां सक्रिय हैं और व्यावसायिक कॉम्पलैक्स, होटल एवं शोरूम का निर्माण किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलादकृष्ण शुक्ला ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर यहां के प्राचीन स्वरूप को बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में कहा है कि छटीकरा, रमणरेती मार्ग, हरिनिकुंज चौराहा, विद्यापीठ चौराहा, प्रताप बाजार, गांधीमार्ग, अठखम्भा, बनखंडी सहित परिक्रमा मार्ग में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं, जिनको जिला प्रशासन एवं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की मौन स्वीकृति है। उन्होंने केंद्र सरकार से वृंदावन के स्वरूप को बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed