फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bus station

दिल्ली-जयपुर की निकलीं सवारियां, रोडवेज ने दौड़ाईं बसें

Mon, 16 Nov 2020 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Bus station
मथुरा। भैया दूज के दिन बस स्टैंड पर बसों में चढ़ती भीड़। - फोटो : MATHURA
मथुरा। यम द्वितीया पर दिल्ली और जयपुर के लिए खूब सवारी निकलीं। इसके चलते अंतरराज्यीय नए बस अड्डे पर भीड़ उमड़ी। एक बार को बस भी कम पड़ गईं। एआरएम ने बस अड्डे पर जाकर व्यवस्था संभाली और वर्कशॉप से बसें निकलवाकर बसों की कमी दूर करवाई।
विज्ञापन

दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद यम द्वितीया भी रोडवेज के लिए माफिक रहा। सुबह से नए बस अड्डे पर भीड़ उमड़ पड़ी। एक बार तो बसें भी कम पड़ने लगी। एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने नए बस अड्डे पहुंचकर व्यवस्था संभाली। सवारियों के लिए वर्कशॉप से बसें निकलवाकर दौड़ाया। जयपुर और दिल्ली के लिए खूब सवारियां निकलीं। उसके अलावा अलीगढ़, आगरा, हाथरस, भरतपुर के लिए भी बसें दौड़ाई गईं। सवारियों के लिए बसों की कमी नहीं होने दी गई।
विज्ञापन

छठ पूजा को लौट रहे घर, गोरखपुर के लिए चलाई बसें
एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा के लिए गोरखपुर के लिए भी सवारियां खूब मिलीं। हालांकि यह सवारी मथुरा में तो कम रहीं पर दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से सवारियां मिलीं तो मथुरा डिपो की बसें दौड़ाई गईं। यह लोग छठ पूजा के लिए अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed