फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bus overturned

बरातियों से भरी बस पलटी, 45 लोग घायल

Mon, 10 Feb 2020 08:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Bus overturned
मथुरा। राधाकुंड-नीमगांव के बीच में मोड़ पर पलटी बरातियों से भरी बस। - फोटो : MATHURA
राधाकुंड/गोवर्धन (मथुरा)। नीमगांव-राधाकुंड के बीच बाईपास पर रविवार रात बरातियों से भरी एक बस पलट गई। इस दौरान 45 बराती घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर है। उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बस में सौ लोग सवार थे।
विज्ञापन

चौमुंहा के मनी मोहल्ला निवासी रौतान सिंह के पुत्र लोकेश की बरात अशोका ट्रैवल्स की बस से गोवर्धन थाने के गांव महरौली गई थी। शादी कार्यक्रम के बाद बराती बस से घर लौट रहे थे। नीमगांव-राधाकुंड के मध्य बाईपास पर मोड़ते समय बस बेकाबू होकर पलट गई। इसके बाद बरातियों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान चालक गाड़ी से उतर कर भाग गया। घटना की सूचना पर राधाकुंड चौकी प्रभारी जितेंद्र तेवतिया, एसआई प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। तीन एंबुलेंसों की मदद से घायलों को सीएचसी गोवर्धन ले जाया गया, जहां कई बरातियों की हालत गंभीर होने पर मथुरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना में कस्बा चौमुंहा के मनी मोहल्ला निवासी मिश्री, बनबारी, लाल सिंह, छत्रपाल, ऊधम सिंह, रेशम, हरीचंद, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र, जगदीश, डाल चंद, जय गिरधारी, प्रमोद सेठ, रमेश, किशनी, हेमंत, घंसी, सीताराम, विष्णु, लक्ष्मण, तोता, हरीबाबू, नेत्रपाल, राजेश, हुकम सिंह, दिनेश, प्रताप, किशन चंद, गुड्डू, कान्हा, कैलाश मेंबर, टुंडा, हरचरण, निताई भगत घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed