फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bus overturned after hitting a divider on the Yamuna Expressway, causing widespread panic

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराते हुए पलटी बस, मची चीख-पुकार; 13 यात्री घायल

Wed, 01 Oct 2025 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Oct 2025 03:08 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद दूसरी बस से अन्य यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। 

विज्ञापन
bus overturned after hitting a divider on the Yamuna Expressway, causing widespread panic
यमुना एक्सप्रेस-वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात दो बजे बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई जिससे 13 सवारियां घायल हो गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। शेष सवारियों को गंतव्य को रवाना किया गया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 131 पर गांव आंगई पर नोएडा से आगरा की तरफ रात दो बजे डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है इसमें 40 सवारियां थीं। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव रंजना सचान मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया। बस नोएडा से कानपुर की तरफ जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 131.600 नोएडा से आगरा की तरफ बस चालक को नींद आ जाने के कारण बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन


बस में 13 यात्री घायल हो गए।  जिनको उपचार हेतु एस एन मेडिकल आगरा भेजा गया।  शेष यात्रियों को वाहनों में बैठाकर गंतव्य पर रवाना किया। सीओ संजीव राय व थानाध्यक्ष रंजना सचान ने बताया बस पलटने से 13 सवारी घायल हो गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हो गया है । शेष सवारियों को गंतव्य की ओर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed