फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bus arrangements appeared to collapse on the very first day.

रक्षाबंधन : पहले दिन ही दम तोड़ती नजर आई बसों की व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bus arrangements appeared to collapse on the very first day.
नए बस स्टैंड पर बस का इंतजार करती युवतियां। 
मथुरा। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए बहनें भाई के यहां जाने के लिए घरों से निकलने लगी हैं। इससे बृहस्पतिवार को परिवहन निगम के बस स्टैंडों और हाईवे के प्रमुख चौराहों पर भीड़ रही। दिल्ली और आगरा की ओर जाने वाली बसों में मारामारी रही। यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण व्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आईं।
विज्ञापन

नए बस अड्डे पर बसों के इंतजार में यात्री एक-एक घंटे तक खड़े दिखाई दिए। बस आते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। भीड़ अधिक होने के कारण कई यात्रियों को बस में जगह नहीं मिली। महिला यात्रियों के साथ छोटे बच्चे और सामान के कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई। कई मार्गों पर बसों की संख्या कम पड़ने से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की थी, बावजूद इसके बृहस्पतिवार को ही व्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आईं। यात्रियों का कहना था कि त्योहार के समय बसों के फेरे बढ़ाए जाने चाहिए ताकि उन्हें घंटों इंतजार न करना पड़े। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य के अनुसार यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed