फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Burglary also took place in Mathura during police recruitment examination.

Mathura News: पुलिस भर्ती परीक्षा में मथुरा में भी हुई थी सेंधमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Burglary also took place in Mathura during police recruitment examination.
मथुरा। पुलिस भर्ती परीक्षा सरकार के स्तर से निरस्त होने के बाद इस परीक्षा में शामिल हुए युवाओं के मन में खुशी और मायूसी के भाव एकसमान रहे। खुशी इस बात की थी कि परीक्षा में सेंधमारी करने वाले अभ्यर्थी सफल नहीं हो सकेंगे, मगर मायूसी इस बात को लेकर थी कि अब न जाने तक पुनः परीक्षा का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने से लाखों रुपये के संसाधन व मानव बल का भी नुकसान हुआ है। इस परीक्षा में पूरा प्रशासन, पुलिस महकमा कई सप्ताह पहले जुट गया था। 37 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। 68736 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3733 ने परीक्षा छोड़ दी थी। जिले के कुल 37 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान इनकी हुई थी गिरफ्तारी

18 फरवरी को वृंदावन के हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज में राजस्थान के डीग निवासी दिनेश चंद्र शर्मा, शेर सिंह नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने को दूसरी पाली में पहुंचा था। गेट पर चेकिंग के दौरान बायोमेट्रिक से वह पकड़ा गया था। 17 फरवरी को मगोर्रा स्थित जसवंत सिंह भदौरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोसी खुर्द से मौसम कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी जरैलिया, नौहझील पकड़ा गया था। वह बुआ के बेटे पंकज कुमार पुत्र नाहर सिंह निवासी सराय दाऊद, बलदेव के स्थान पर परीक्षा देने आया था। 17 फरवरी को शहर कोतवाली इलाके के प्रेम देवी बालिका इंटर कॉलेज में देवेंद्र कुमार पुत्र पप्पू निवासी भूरेखां, नौहझील को पकड़ा गया था। उसका असली नाम अंशुल शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चांदजोड़, बामौती, खैर, अलीगढ़ है। सामान्य जाति की वजह एससी कोटे से उसने आवेदन कर फर्जीवाड़ा किया था। 17 फरवरी को गोविंद नगर थाना क्षेत्र के डीएवी कॉलेज से पंकज पुत्र संजय शर्मा निवासी राया को पकड़ा गया था। यह सुशील पुत्र देवी सिंह निवासी सियारा, राया के स्थान पर परीक्षा देने आया था। पंकज कोचिंग संचालक है। 17 फरवरी को बीएसए कॉलेज से अजय निवासी मांट को जीवन के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। जीवन उसके भाई का दोस्त है। दोस्ती के एवज में परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेपर लीक कराने के नाम पर भी हुई थी उगाही

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान कई केंद्रों के बाहर उगाही गैंग भी सक्रिय हो गया था। हाईवे थाना पुलिस पुलिस ने इस आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। हाईवे पुलिस थाना क्षेत्र के प्रसाद पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या 15 में अभ्यर्थी नरेश कुमार 18 फरवरी को परीक्षा दे रहा था। परीक्षा समाप्त होने के 35 मिनट पहले कक्षा में शोर मचाया था कि पेपर आउट हो गया है। फिर गुस्सा होकर कमरे से बाहर जाने का प्रयास करने लगा था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह चला गया था। पुलिस छानबीन में सामने आया कि नरेश साथियों के साथ परीक्षा में पैसा लेकर पेपर आउट होने की झूठी अफवाह फैलाकर पैसे वसूल करना चाह रहा था। इस आरोप में नरेश निवासी सौंख, मगोर्रा उसके साथी कोमल, वतन और अजयवीर निवासीगण सौंख क्षेत्र को सौंख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed