फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bully got into scuffle with police In Mathura grabbed inspector by collar and tore his uniform

UP: विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस से दबंगई, दबंग ने दरोगा का गिरेबान पकड़ा; वर्दी फाड़ी... वीडियो आया सामने

Wed, 29 May 2024 12:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 May 2024 12:53 PM IST
सार

तीर्थनगरी में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस से दबंगई का मामला सामने आया है। दबंग ने दरोगा का गिरेबान पकड़कर वर्दी फाड़ दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
bully got into scuffle with police In Mathura grabbed inspector by collar and tore his uniform
दबंग ने दरोगा का गिरेबान पकड़ा; वर्दी फाड़ी. - फोटो : वायरल वीडियो से

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार देर रात दो पक्षों में गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को रोक-टोक करना भारी पड़ गया। एक युवक ने दरोगा का गिरेबान पकड़ लिया। वर्दी फाड़ दी। दरोगा के साथ हाथापाई भी की। दरोगा के साथ महज एक सिपाही था। 

विज्ञापन


हालांकि दरोगा और सिपाही ने हिम्मत नहीं हारी। वह आरोपी को दबोचे रहे। थाने से फोर्स आने पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मामला हाईवे थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम का है। थाना हाईवे इलाके के बालाजीपुरम चौराहे का वाकया है। रात 11 बजे करीब यहां झगड़े की सूचना पर एक दरोगा और सिपाही पहुंचा था। मौके पर जाकर देखा तो बालाजीपुरम के पार्षद दिनेश की स्कूटी में नीरज की गाड़ी ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जमकर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों में पुरानी राजनीतिक अदावत चली आ रही है। इसके बाद जमकर पथराव हुआ। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची। एक युवक दरोगा से भिड़ गया। उसने दरोगा का कॉलर पकड़ लिया और हाथापाई करने लगा। सिपाही उक्त युवक को घसीटकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने लगा। 


काफी देर तक हंगामा चलती रही। मौके पर देर रात को ही एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार सहित कई थानों का फोर्स पहुंचा। मौके पर शांति व्यवस्था बहाल की गई। चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने अपनी ओर से चार लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed