फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bullies beat up the saint in the ashram, took away Rs 1.5 lakh

Mathura News: आश्रम में दबंगों ने संत को पीटा, ले गए डेढ़ लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bullies beat up the saint in the ashram, took away Rs 1.5 lakh
वृंदावन। पानीघाट के पास भैरव आश्रम में घुसकर दबंगों ने संत की पिटाई कर सामान फेंक दिया। संत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


वृंदावन कोतवाली की रंगजी चौकी क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित भैरव आश्रम में पिछले करीब 6 साल से रहकर सेवा कर रहे संत रामेश्वरदास शिष्य बिहारी दास के साथ शुक्रवार रात 9 बजे आश्रम में घुसकर पिटाई करने एवं आश्रम में रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित संत ने एक नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मूलरूप से मांट के मिरतानी निवासी संत ने बताया कि ग्वालियर निवासी नामजद कार से आश्रम में बदमाशों को लेकर आया और उसकी पिटाई करते हुए आश्रम में रखा सामान फेंक दिया। आश्रम को खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी। आश्रम में रखे डेढ़ लाख रुपये ले लिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। रंगजी चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि संत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed