{"_id":"66ccedfd4eb1992416059b15","slug":"bullies-beat-three-people-including-father-and-son-serious-mathura-news-c-29-1-agr1017-279775-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दबंगों ने पिता-पुत्र समेत तीन को पीटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दबंगों ने पिता-पुत्र समेत तीन को पीटा, गंभीर
विज्ञापन
वृंदावन। सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मारने के बाद दबंगों ने पिता, पुत्र और उनके साथी को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पिता-पुत्र ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी है।
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अजय यादव का पुत्र हर्ष अपने पिता के मित्र पवन शर्मा को लेकर तराश मंदिर इलाके में किसी काम से आया था। हर्ष अपनी बाइक एक दुकान के बाहर खड़ी करके अंदर सामान लेने गया था। उन्होंने बताया कि तभी वहां से गुजर रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। उन्होंने कार सवारों को टोका तो उन्होंने हर्ष और पवन दोनों को पीटा।
हर्ष अपने पिता अजय को लेकर शिकायत करने थाने जा रहे थे तो उन पर ईंट पत्थर फेंके जिससे अजय के नाक पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित किसी तरह कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़ितों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

नूरपुर में राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर शोभायात्रा में भाग लेते हुए
विज्ञापन