{"_id":"578ced874f1c1b9d32c4c024","slug":"building-collapsed-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरभरा कर गिरी चार मंजिला इमारत, दो मजदूर मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरभरा कर गिरी चार मंजिला इमारत, दो मजदूर मरे
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
भरभरा कर गिरी चार मंजिला इमारत, दो मजदूर मरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के महोली रोड स्थित लोधी नगर में सोमवार सुबह निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर पड़ी और इसके मलबे में तीन लोग दब गए, जिनमें दो की मौत हो गई। एक अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जिस समय इमारत गिरी उस समय वहां मिस्त्री और दो मजदूर चिनाई का काम शुरू करने वाले थे। घटना के बाद लापरवाही बरतने पर विकास प्राधिकरण के जेई को निलंबित कर दिया गया है।
इस हादसे में मरने वाले दिलीप कुमार (35) निवासी डींग गेट और सनी (25) निवासी गुलाब नगर थे। दिलीप के पिता मूलचंद (50) हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि थाना गोविंदनगर अंतर्गत जगन्नाथपुरी निवासी डेयरी व्यवसायी लक्ष्मन प्रसाद ने कुछ माह पहले महोली रोड स्थित लोधी नगर में मेन रोड के किनारे प्रापर्टी खरीदी थी और करीब तीन माह से यहां निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें नीचे दुकान और ऊपर मकान बनाया जा रहा था।
तीन मंजिल का कार्य लगभग पूरा हो चुका था और चौथी मंजिल पर काम जारी था। सोमवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे मूलचंद, उसका बेटा दिलीप और सनी यहां पहुंचे, यह तीनों निर्माण कार्य शुरू ही करने जा रहे थे कि अचानक पूरी इमारत तेज आवाज के साथ भरभरा कर नीचे आ गिरी। मिस्त्री और दोनों मजदूर मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार व अन्य लोग घटनास्थल की ओर भागे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दिलीप का शव मलबे से निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
सूचना पर डीएम निखिल चंद्र शुक्ला, एसएसपी बबलू कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पालिका की तीन जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली मंगाकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। बाद में मूलचंद और सनी को मलबे से निकाला गया। तब तक सनी की भी मौत हो गई। मूलचंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर में करीब दो बजे तक मलबा हटाने का काम चलता रहा।
अवैध निर्माण पर दो के खिलाफ रिपोर्ट
महोली रोड पर अवैध निर्माण के दौरान इमारत ढहने से दो लोगों की मौत के बाद हरकत में आए विकास प्राधिकरण के अभियंताओं ने निर्माण करा रहे लक्ष्मण खंडेलवाल (कृष्णा डेयरी होलीगेट) और मनोज खंडेलवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। थाना कोतवाली को दी तहरीर में सहायक अभियंता अमित कादयान ने कहा है कि मनोज खंडेलवाल द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण पर अवर अभियंता सतीश शर्मा की ओर से चालान की कार्रवाई की जा चुकी थी। निर्माणकर्ता को यह भी अवगत कराया जा चुका था कि यह निर्माण महायोजना के अंतर्गत है। इसके बावजूद निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।
जेई निलंबित, एई से मांगा स्पष्टीकरण
महोली रोड पर निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो मजदूरों की मौत के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने क्षेत्रीय अवर अभियंता सतीश शर्मा को निलंबित कर दिया है। सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। विप्रा उपाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि महोली रोड के चौड़ीकरण के कारण रोड किनारे के भवनों के नक्शा स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। मामले में भवन स्वामी लक्ष्मण प्रसाद का नक्शा स्वीकृत करने से विप्रा ने इंकार कर दिया था। इसके बाद भी जब निर्माण किया गया तो चालान की कार्रवाई की गई। इसके बावजूद निर्माण होने पर संबंधित अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए एई से जवाब-तलब किया है।