फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Budget received from Uttar Pradesh Government for chaata sugar Mill

UP Budget 2025: किसानों के लिए खुशखबरी, बंद पड़ी ये चीनी मिल फिर होगी शुरू; 50 करोड़ का मिला बजट

Thu, 20 Feb 2025 08:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Feb 2025 08:37 PM IST
सार

बंद पड़ी छाता चीनी मिल के शुरू होने से प्रतिदिन 20 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई हो सकेगी। ये मिल वर्ष 2008 से बंद पड़ी थी। इसके दोबारा शुरू होने से किसानों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Budget received from Uttar Pradesh Government for chaata sugar Mill
छाता चीनी मिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के छाता में बंद पड़ी चीनी मिल का प्रदेश सरकार ने इस बजट में ध्यान रखा है। मिल को फिर से शुरू करने के लिए 50 करोड़ का बजट जारी किया है।
विज्ञापन


छाता चीनी मिल पर 2000 टीसीडी क्षमता (टन प्रतिदिन) यानी 20 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई प्रतिदिन होगी। मिल में अब फिर से नई मशीनों को लगाया जाएगा। मिल के अधिकारी ने बताया कि गन्ना बुवाई के लिए किसानों से संपर्क किया जा रहा है। 

पुराना 2500 टीसीडी प्लांट 2008 में बंद हो गया है। अब बजट में दोबारा गन्ना मिल को शुरू करने के लिए बजट मिला है। जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि चीनी मिल को फिर से शुरू करने के लिए बजट में 50 करोड़ की राशि का एलान किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीनी मिल की क्षमता अभी 2000 टीसीडी होगी, चीनी मिल के संचालन की स्थिति अब साफ हो गई है। मिल के अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल 309 हेक्टेयर में गन्ना की बुवाई की गई थी, अब क्षेत्र में रकबा बढ़ाने के लिए किसानों से संपर्क करके बुवाई का लक्ष्य बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने बताया कि चीनी मिल की क्षमतावृद्धि अच्छा कदम है। चीनी मिल समय से संचालित हो और समय से गन्ना पेराई कर गन्ना मूल्य भुगतान भी समय से करें। यही किसान के लिए अच्छा कदम है। किसान रवि सिकरवार का कहना है कि चीनी मिल की क्षमता वृद्धि होना अच्छी बात है, लेकिन चीनी मिलें गन्ना मूल्य का भुगतान भी समय से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed