{"_id":"66a97fa5726ab9ff1d06bbb6","slug":"bsa-road-jammed-protest-due-to-non-availability-of-drinking-water-supply-mathura-news-c-369-1-mt11005-116496-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पेयजल आपूर्ति न होने पर बीएसए रोड किया जाम, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पेयजल आपूर्ति न होने पर बीएसए रोड किया जाम, प्रदर्शन
विज्ञापन
मथुरा। कृष्ण विहार सहित एक दर्जन से अधिक कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार शाम बीएसए कॉलेज के सामने रोड को जाम कर दिया। लोगों ने 30 जून को हुए टंकी हादसे को एक माह बीतने के बाद भी जलकल विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति ठीक नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। करीब दो घंटे तक वहां पर हंगामा, प्रदर्शन हुआ। अधिकारियों ने जैसे-तैसे लोगों को समझाकर लोगों को शांत करते हुए उनके घरों को वापस भेजा।
प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि टंकी हादसे के बाद जलकल व जल निगम ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को ठीक कराया। दो दिन पूर्व दो घंटे के लिए आपूर्ति शुरू कर पानी की टेस्टिंग की थी। इसके बाद फिर आपूर्ति नहीं हुई। मौके पर सीओ सिटी प्रवीण कुमार मलिक, इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी आदि पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। मौके पर पूर्व पार्षद तिलकवीर को बुलाया गया। उनके समक्ष सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। तब जाकर जनता जाम खोलने को तैयार हुई।
जाम में फंसे वाहन, पुलिस के फूले हाथ-पांव
लोगों द्वारा किए प्रदर्शन के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक बीएसए रोड जाम हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जाम की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। कोतवाली और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाया, लेकिन पुलिस से झड़प शुरू होने पर बात नहीं बनी। कई चालकों ने वाहनों को निकालने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताकर निकलने नहीं दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने अतिरिक्त बल मंगाया। इस पर सदर थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे पुलिस बल के साथ पहुंचे। सदर थाना प्रभारी ने भूतेश्वर से बस स्टैंड की ओर आने वाले वाहनों को दूसरी साइड से वापस कराया। महिलाओं और बच्चों के सड़क से उठने के बाद यातायात सुचारू हो सका।