फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brutal murder of a laborer shot then head crushed with a brick way the young man was killed family trembled

UP: मजदूर की नृशंस हत्या...गोली मारी, फिर ईंट से कुचला सिर; जिस तरह हुआ युवक का कत्ल; कांप गए घरवाले

Sat, 19 Jul 2025 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 01:47 PM IST
सार

मथुरा में ईंट भट्ठा मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। खून से सनी लाश जामुन के पेड़ के पास पड़ी मिली। उसका चेहरा इतनी बुरी तरह ईंट से कुचला गया था कि पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा  था। 
 

विज्ञापन
Brutal murder of a laborer shot then head crushed with a brick way the young man was killed family trembled
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मजदूर की गोली मारकर फिर ईंटों से सिर कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस ने मजदूर का शव मिलने के बाद फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन





24 वर्षीय गौरव पुत्र नरोत्तम उर्फ शिम्मू निवासी नगला मौजी मजदूरी करता था। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे वह ट्रैक्टर-ट्राॅली में ईंट भरने के लिए गया था। देर शाम तक जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसे फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद उसकी तलाश की गई, मगर कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार-शनिवार की रात करीब दो बजे सुरीर पुलिस को सूचना मिली कि नगला फौंदा जाने वाले माइनर के समीप खेतों में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष अभय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन





थाने पर हंगामा, अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया
रात में अंधेरा होने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी। शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर डाले गए फोटो से मृतक की पहचान हो गई। इधर, हत्या की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में आसपास के ग्रामीण व महिलाएं थाने पर पहुंचीं और हंगामा कर दिया। सभी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हंगामा करने वालों की संख्या को देखते हुए आसपास के थानों से बल बुलाकर तैनात किया गया। काफी मशक्कत के बाद हंगामा करने वाले शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन के खिलाफ केस दर्ज
युवक गौरव की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रार्थी नरोत्तम सिंह निवासी नगला मौजी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि गौरव व लवकुश ट्रैक्टरों पर ईंट भरने की मजदूरी करते हैं। वह व गौरव टैंटीगांव -सुरीर मार्ग पर आरबीएस डिग्री काॅलेज के समीप शुक्रवार को मजदूरी के लिए बैठे थे। दोपहर करीब एक बजे गांव सामौली निवासी दीपक अपने ट्रैक्टर को लेकर आया, जिसमें गांव नगला फौंदा निवासी मानवेन्द्र व अशोक भी थे। यह लोग गौरव को ईंट भरवाने के लिए ले गए। इन्हीं तीनों ने उसकी हत्या की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर नामजदों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed