{"_id":"62daf6846e6a2d0648401d15","slug":"brother-in-law-who-attended-the-funeral-of-brother-in-law-died-in-an-accident-mathura-news-mtr5212309185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई के अंतिम संस्कार में आए साले की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनोई के अंतिम संस्कार में आए साले की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
नौहझील(मथुरा)। थाना नौहझील के गांव नावली में बहनोई के अंतिम संस्कार में भाग लेने आए साले को किसी वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और कई घंटे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।
अलीगढ़ के थाना खैर के तकीपुर निवासी तेजवीर सिंह (40) बृहस्पतिवार दोपहर को नावली में रहने वाले अपने बहनोई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। रात को मुख्य मार्ग पर किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम हाउस में उसके परिजनों ने बताया कि रात 9-10 बजे तक वह शमशान पर अंतिम संस्कार में थे। रात लगभग बारह बजे जब घर लौट कर आए तो पुलिस ने तेजवीर की सड़क हादसे में मौत की खबर मिली, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। संवाद