फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brother, fed up with money, killed his brother and disposed of the body

Mathura News: पैसों से तंग भाई ने की भाई की हत्या, शव ठिकाने लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Brother, fed up with money, killed his brother and disposed of the body
मथुरा। पुलिस के साथ खड़े पकड़े गए आरोपी।  - फोटो : mathura
मथुरा। घर से चोरी की साजिश रचने के बाद चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर भाई को घर से बुलाकर पहले अपहरण किया, फिर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया। यहीं नहीं फिर भाई के मोबाइल से भाभी को फोन कर घर के बाहर बुलाया और उनका भी अपहरण कर लिया। इसके बाद अधमरा करके फरह स्थिति झांड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को पूरा प्रकरण बताया। सदर बाजार पुलिस ने वारदात के चार दिन बाद आरोपी भाई समेत पांच को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद के कृष्णा कुंज कॉलोनी निवासी संजू ने इस संबंध में दो सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तार के लिए सर्विलांस और सदर थाने की पुलिस टीम लगाई गईं।
विज्ञापन

वारदात के चार दिन बाद शनिवार दोपहर दो बजे पुलिस ने रामलीला ग्राउंड के निकट एनसीसी तिराहे के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान औरंगाबाद के जाटव मोहल्ला निवासी चचेरा भाई आदि उर्फ आदित्य, गौरव, रिफाइनरी के कदंब विहार निवासी अंकित, गोपाल पुरा निवासी विवेक बघेल और गोविंद नगर के मेवाती मोहल्ला निवासी फैजान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, तमंचा और जेवरात भी बरामद किए हैं। पूछताछ में मुख्य आरोपी आदि ने बताया कि वह बीते दिनों से पैसों की तंगी से परेशान था। इसी कारण उसने तहेरे भाई आनंद के घर पर चोरी की साजिश रची थी। आनंद ई-रिक्शा चलाता था। आनंद को भाड़े पर ई-रिक्शा ले जाने के बहाने कदंब बिहार ले गए। यहां उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लक्ष्मीनगर पुल से शव यमुना में फेंक दिया। फिर आनंद के फोन से उनकी पत्नी संजू को फोन कर घर से बाहर बुलाया और अपहरण कर लिया। मारपीट करने के बाद संजू को मरा हुआ समझकर फरह की झांड़ियों में फेंक दिया। इसके संजू के पास से घर की चाबी लेकर उनके घर में रखे दो लाख रुपये और जेवरात चोरी कर लिए।
सीओ ने बताया है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही चोरी का अधिकतर सामान बरामद कर लिया है।
--
ये सामान किया बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से इको कार, जेवरात, एक मोबाइल, ई-रिक्शा, 33500 रुपये, दो तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed