{"_id":"699619dac38c8e9a180ea860","slug":"bring-government-welfare-schemes-to-the-people-mathura-news-c-369-1-mt11009-142747-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाएं ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति योजना से लाभान्वित हो सके।
पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रमोद गुप्ता ने प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत पार्टी की विचारधारा का मूल आधार है। यह प्रशिक्षण केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं बल्कि वैचारिक सशक्तिकरण का महाअभियान है। इसके माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने बताया कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री रजनीश त्यागी, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, अनिल चौधरी, आकाश चौधरी, अमन ठाकुर, मनीष पाराशर, सुरेश आदि मौजूद रहे।