फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bridges will be built in villages Mudliya and Jarailia

Mathura News: गांव मुड़लिया और जरैलिया में बनेंगे पुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bridges will be built in villages Mudliya and Jarailia
छोटी मुड़लिया में नाला पुल का उद्घाटन करते विधायक राजेश चौधरी
नौहझील। क्षेत्र के गांव छोटी मुड़लिया व जरैलिया में नालों पर पुल के निर्माण का कार्य आरंभ हो गया है। मंगलवार को विधायक राजेश चौधरी ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। से गांव नवीपुर, हमजापुर, मानगढ़ी, बादौठ, खानपुर आदि गांव के ग्रामीणों काे रास्ता सुलभ हो सकेगा। आजादी के बाद जरैलिया में पुल बनने से ग्रामीण खुश हैं। वे बाजना होकर जाने के बजाए शाॅर्टकट नौहझील-बाजना मार्ग पर निर्फाद नेत्र चिकित्सालय के समीप पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों के खेत नाले के पार हैं। नाले से निकलते समय कई बार बुग्गी पलट जाने से लोगों की मौत हो चुकी हैं। नहर का पानी आ जाने से गांव के रास्ते बंद हो जाते थे। करीब 10-12 वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर पैदल निकलने के लिए एक छोटा पुल बनवाया। बाद में उसे मिट्टी डलवाकर ऊंचा कराया। बड़ी मुड़लिया के ग्रामीण चाहते थे कि पुल दोनों गांवों के मध्य बने।
विज्ञापन


छोटी मुड़लिया में शिलान्यास पर उन्होंने नाराजगी जताई। यह बात जब विधायक को पता चली तो वह बड़ी मुड़लिया पहुंचे। ग्रामीणों को मनाते हुए कहा कि यहां भी जल्द पुल बनवाया जाएगा। इस मौके पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के एक्सईएन शौर्य वर्धन, एसडीओ नितिन कुमार, जेई विनोद कुमार, भानु प्रकाश तोमर, मुकेश, प्रधान प्रशांत गुप्ता, चेयरमैन बाजना सुभाष, राकेश, दुर्गेश चौधरी, सतेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



वृद्धा ने पल्लू फाड़ विधायक के गले में डाला
छोटी मुड़लिया में नाले पर पुल के शिलान्यास में पहुंचे विधायक राजेश चौधरी को देख खुशी के मारे वृद्धा दलवीरी देवी की आंखों से आंसू छलक पड़े। खड़े होकर घूंघट की ओट में फूलमाला के बजाय साड़ी का पल्लू फाड़कर विधायक की गर्दन में माला बनाकर डाल दिया। आजादी के बाद पुल बनने पर विधायक को गले लगकर रोने लगीं। विधायक को दुलार कर अपना आशीर्वाद दिया। विधायक की आंखों में भी आंसू छलक आए।


नाला पार करने के लिए पुल नहीं था, अब पक्का पुल बन रहा है, अत्यंत खुशी हो रही है।- ग्रामीण बिजेंद्र सिंह
अधिकांश ग्रामीणों के खेत नाले के पार हैं। अब उन्हें रास्ता पार करने में दिक्कत नहीं होगी। - सतेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed