फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   brides were beaten up in Mathura will now get married

UP: 'दुल्हनों पर फेंका कीचड़, बरातियों से मारपीट'...अब फिर से गूंजेगी शहनाई, तय हुआ दोनों बेटियों का रिश्ता

Sun, 02 Mar 2025 11:54 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:54 AM IST
सार

मथुरा के गांव करनावल में दबंगों ने दुल्हनों से बर्बरता की थी। बरातियों से मारपीट की। बरात बिना शादी के लाैट गई थी। परिवार तभी से दोनों बेटियों के लिए रिश्ता तलाश रहा था। अब दोनों बेटियों के लिए मथुरा में ही रिश्ता मिल गया है।
 

विज्ञापन
brides were beaten up in Mathura will now get married
दूल्हा दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मथुरा में 21 फरवरी की रात बाद पूरी दुनिया के लिए अगले दिन का सूरज उगा, लेकिन करनावल के पीड़ित परिवार और बेटियों के लिए अंधेरी रात की सुबह अब तक नहीं हुई। लेकिन अब दुख की अंधेरी रात बीतने को आई है। अब जल्द ही दोनों बेटियों की बरात आएगी और उनकी विदाई के साथ करनावल में एक नया सवेरा होगा। परिवार को बेटियों के लिए रिश्ते खोजने में सफलता मिल गई है।
विज्ञापन


करनावल की बेटियों की शादी टूटने के बाद पूरा परिवार परेशान है। वे जल्द से जल्द बेटियों की शादी करना चाहते हैं। परिजन और रिश्तेदारों ने मिलकर अब तक कई जगह रिश्ता खोजा, लेकिन बात नहीं बन सकी। हर बार उन्हें मायूसी ही हाथ लगी, पर अब बहुत दिन तक ये मायूसी रहने वाली नहीं है। 
विज्ञापन


सभी के प्रयासों से बेटियों के लिए रिश्ता मिल गया है। मथुरा में ही परिवार ने दोनों बेटियों के लिए रिश्ता खोज लिया है। शादी की बातचीत भी पूरी हो गई है, बस अब देरी है तो तारीख तय होने की। परिवार मार्च के प्रथम सप्ताह के अंत तक ही बेटियों की विदाई करने की सोच रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर वर पक्ष ने भी इस पर सहमति जताई तो जल्द ही तारीख भी तय हो जाएगी। बेटियों की विदाई की सुबह पीड़ित परिवार के लिए उस अंधेरी रात का अंत होगा। पीड़ित बेटियों के पिता ने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार तक शादी की तारीख तय हो जाएगी। वे पूरी धूमधाम से दोनों बेटियों को विदा करेंगे।


खाना भी नहीं खा रही हैं बेटियां
दो बेटियों की शादी टूटने का दर्द तो वह परिवार ही जान सकता है, जिसने ये दर्द झेला है। करनावल का एक परिवार बीते आठ दिनों से हर पल ये दर्द झेल रहा है। हाल ये है कि दोनों बेटियां न खाना तक छोड़ रखा है। परिवार की जिद पर कभी एक बार कुछ खा लेती हैं तो उसी से पूरा दिन बीत जाता है। पूरा परिवार भी घटना के बाद सदमे में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed