फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bribe taken from patient in mathura

साहब! यहां प्रसव के लिए मांगेे जाते एक-एक हजार

Mon, 10 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 10 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
bribe taken from patient in mathura
सरकारी अस्पताल में प्रसव के नाम पर स्टाफ रुपये वसूलता है। जब कोई मजबूर रुपये नहीं दे पाता तो उसे उपचार देने से इंकार कर दिया जाता है। सोमवार को महिला अस्पताल का कड़वा सच सुन जिलाधिकारी राजेश कुमार भी अवाक रह गए।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे डीएम महिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने वार्डों का निरीक्षण किया और तीमारदारों से सीधा संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर की जानकारी ली। वार्ड में भर्ती दुर्गेश के सार्थ आइं महिला ने बताया कि दुर्गेश बुधवार की रात प्रसव पीड़ा से कराही तो वो अस्पताल आईं।
विज्ञापन

 
यहां ड्यूटी पर तैनात नर्स ने 1000 रुपये की डिमांड की। महिला ने असमर्थता जताई तो उपचार न करने की चेतावनी दी। मजबूरी में रुपये देने पड़े। पीड़िता के इन शब्दों से डीएम भी अवाक रह गए। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ का नाम पूछा तो अस्पताल प्रशासन बगलें झांकने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में प्रसव पीड़िताओं को नाश्ते में दूध नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा वार्डों में आर्र्दता से मरीजों का हाल बेहाल देख डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि प्रसव के लिए एक हजार रुपये लेने वाली नर्स के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी। उन्होंने मौके से उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख भी जब्त कर लिए। इनकी जांच की बात कही। इस अवसर पर कार्यवाहक सीएमएस डा. बीडी भास्कर, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed