{"_id":"697853e78398dbf0860e124d","slug":"break-shop-shutter-steal-cash-and-currency-garlands-in-kosi-kalan-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: प्रोविजन स्टोर के तोड़े ताले...हजारों की नकदी और नोटों की माला चोरी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: प्रोविजन स्टोर के तोड़े ताले...हजारों की नकदी और नोटों की माला चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 27 Jan 2026 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:27 AM IST
सार
मथुरा के कोसीकलां में मुख्य बाजार स्थित प्रोविजनल स्टोर के ताले तोड़ दिए। चोर यहां से हजारों रुपये की नकदी और नोटों की माला चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां के मुख्य बाजार में बीती रात चोर एक दुकान का शटर तोड़कर हजारों रूपये की नगदी, नोटों की माला चोरी कर ले गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी दुकान स्वामी को दी। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए।
ब्राह्मणपुरी निवासी देवेंद्र गुप्ता की मुख्य बाजार में यादराम प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार की रात को वह रोजाना की भांति ताले लगाकर घर चले गए थे। सुबह जानकारी मिली की दुकान का शटर टूटा हुआ है। उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो हजारों रुपए की नई नोटों की मालाएं गायब थीं। वहां काफी लोग एकत्रित हो गए और पुलिस गश्त पर सवाल उठाने लगे। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। पिछले वर्ष भी चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये का सामान, नगदी चुरा ले गए थे।