फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brajwasis got the gift of 14 parks, in 15 days nine parks will also be available soon

ब्रजवासियों को मिला 14 पार्कों की सौगात, 15 दिन में नौ पार्कों भी जल्द मिलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Brajwasis got the gift of 14 parks, in 15 days nine parks will also be available soon
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम के अमृत योजना के तहत 1.18 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे 4 पार्कों का जनप्रतिनिधियों व ब्रजवासियों के साथ वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अब तक 14 पार्क इस योजना के तहत तैयार हो चुके हैं, बाकी 9 पार्कों को अगले 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य व बच्चों के मनोरंजन के लिए जनप्रतिनिधियों व जनसहयोग से पार्कों का संरक्षण किया जाए। हरित ब्रज की दिशा में उनमें जनसहयोग से वृक्षारोपण भी हो। ब्रज के पुरातन स्वरूप को लौटाने के लिए इस वर्ष 31 लाख पौधे लगाए गए हैं। पूर्व सरकार में आतंक और अवैध कब्जे के पर्याय बने राजकीय उद्यान जवाहर बाग का 16 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को अमृत योजना के तहत रामनगर यमुना पार वार्ड नंबर 25 में 26.24 लाख की लागत से शिवनगर पार्क, महाविद्या कॉलोनी वार्ड-31 में 50.25 लाख की लागत से गोविंदनगर पार्क, जयसिंहपूरा वार्ड-33 में 18.62 लाख की लागत से पंचवटी कॉलोनी पार्क व राधानगर वार्ड नंबर-34 में 35.35 लाख की लागत से द्वारिका एंक्लेव पार्क का लोकार्पण किया। इस मौके पर महापौर मुकेश आर्यबंधु, नगर आयुक्त अनुनय झा, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, जिला उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष संतकुमार शर्मा, पार्षद चौधरी राजवीर सिंह, पार्षद रूप सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed