फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brajvasis asked Saint Premanand for a hospital for free treatment, got assurance

Mathura News: ब्रजवासियों ने संत प्रेमानंद से निशुल्क इलाज के लिए मांगा अस्पताल, मिला आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Brajvasis asked Saint Premanand for a hospital for free treatment, got assurance
वृंदावन। राधावल्लभ संप्रदाय के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज से ब्रजवासियों ने एक निशुल्क इलाज के लिए अस्पताल की मांग की तो उन्होंने ब्रजवासियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह तो ब्रजवासियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने बताया कि हमने संत प्रेमानंद से ब्रजवासियों के लिए एक निशुल्क अस्पताल बनवाने की बात की और उन्होंने संकल्प को शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया। यह अस्पताल ब्रजवासियों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा और हम आशा करते हैं कि महाराजजी का यह कदम समाज में एक नया आयाम जोड़ेगा।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के संरक्षक सुरेश चंद्र शर्मा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संत प्रेमानंद का यह कार्य ब्रजवासियों के प्रति उनके अपार प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। लंबे समय से उन्होंने वृंदावन में मधुकरी की है और उनकी ख्याति आज भारत के प्रमुख संतों के समान है। यह अस्पताल उनके ब्रजवासियों के लिए सेवा का एक नया रूप होगा। सभा के उपाध्यक्ष सुभाष गौड़ लाला पहलवान ने संत से अनुरोध किया कि वह अपनी सुबह की यात्रा में राधारानी की छवि लेकर चलें, जिनके ऊपर छत्र विराजमान हो, जो प्रेमानंद के प्रति ब्रजवासियों की श्रद्धा को और अधिक प्रगाढ़ करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed