फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Braj players will show their magic in UP Kabaddi League

Mathura News: यूपी कबड्डी लीग में कमाल दिखाएंगे ब्रज के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Braj players will show their magic in UP Kabaddi League
मथुरा। ब्रज के खिलाड़ी उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में अपना प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में ब्रज की टीम ब्रज स्टार हिस्सा ले रही है। टीम में जिले के छह खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


यूपीकेएल का आयोजन 11 जुलाई से 25 जुलाई तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। मथुरा की टीम ''''''''ब्रज स्टार'''''''' के स्वामी नेत्रपाल सिंह सोलंकी ने नगर के एक होटल में प्रेस वार्ता की। उनके साथ यूपीकेएल के ब्रांड एंबेसडर राहुल चौधरी भी मौजूद थे। नेत्रपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है कि उनके शहर की टीम यूपीकेएल जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने जा रही है। उन्होंने ब्रज क्षेत्र में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने के लिए ही ''''''''ब्रज स्टार'''''''' टीम को खरीदा है।
विज्ञापन


उनकी टीम के लिए 15 लोकप्रिय खिलाड़ी खरीदे गए हैं। जिनमें विक्रांत और रोबिन चौधरी तेलुगू टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। नवनीत पिंक पैंथर से खेल चुके हैं। यूपीकेएल के ब्रांड एंबेसडर राहुल चौधरी ने कहा कि यह प्रतियोगिता कबड्डी खिलाड़ियों के लिए पेशेवर स्तर पर प्रदर्शन और अनुभव हासिल करने में सहायक साबित होगा। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। जिनमें ब्रज स्टार के अलावा यमुना योद्धा, नोएडा निन्जा, काशी किंग्स, अवध रामदूत, एससी संगम चैलेंजर्स, अयोध्या वॉरियर्स और मिर्ज़ापुर गंगा रेंजर्स शामिल हैं। इस मौके पर ब्रज स्टार्स ने एंथम सांग के साथ टी शर्ट लांच की। ब्रज स्टार्स टीम के कोच अनूप चौधरी और रामपाल सिंह ने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed