फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   braj heritage planing board has approved

ब्रज हेरिटेज का विकास बनेगा हकीकत

Thu, 26 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 26 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
braj heritage planing board has approved
ब्रज डेवलपमेंट प्लानिंग बोर्ड का प्रस्ताव गुरुवार को विधानसभा में पारित होने के साथ ही योजनाबद्ध तरीके से ब्रज के विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला की वृंदावन और गोवर्धन में आयोजित गोष्ठी में ब्रज डेवलपमेंट प्लानिंग बोर्ड की पहल हुई थी। यहीं से निकला मुद्दा शासन तक पहुंचा और कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब विधानसभा में भी पारित हो गया। हाल ही में जतीपुरा में रुद्रकुंड के लोकार्पण के लिए आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ब्रज डेवलपमेंट प्लानिंग बोर्ड के शीघ्र अस्तित्व में आने की घोषणा कर गए थे। अब इसके  अस्तित्व में आते ही हेरिटेज के रूप में ब्रज के विकास का सपना पूरा होगा।


मथुरा में होगा सीईओ कार्यालय
ब्रज हेरिटेज डेवलपमेंट प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन मुख्यमंत्री होंगे। विकास से जुड़े सभी विभागों के प्रमुख सचिव, नामित सदस्य और अन्य आला अफसर इसमें शामिल रहेंगे। बोर्ड का मकसद विकास से जुड़े विभागों में समन्वय स्थापित करने के साथ ही योजनाबद्ध तरीके से विकास करना है। बोर्ड के अस्तित्व में आते है मथुरा में आईएएस स्तर के सीईओ का कार्यालय खुलेगा। जो हेरिटेज सिटी के रूप में होने वाले विकास कार्यों की योजना तैयार करेगा।
विज्ञापन




ये होंगे लाभ

- एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की तर्ज बना ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड
- विकास से जुड़े विभागों में समन्वय स्थापित करते हुए कराएगा विकास कार्य
- विकास कार्याें के लिए संबंधित विभागों के साथ बनेगी योजना, उसके बाद होगा अमल
- फंड जुटाने के लिए बोर्ड होगा सक्रिय, योजनाओं के धनराशि का करेगा प्रबंध
- ब्रज विकास में लगे दानदाता भी करा सकेंगे बोर्ड के माध्यम से विकास कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed