फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brahmarshi Kumar Swami apologized by releasing a video from America

Mathura News: अमेरिका से वीडियो जारी कर ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने मांगी माफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Brahmarshi Kumar Swami apologized by releasing a video from America
मथुरा। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के बाद अब ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने अपने कथन पर ब्रजवासियों से वीडियो जारी कर माफी मांगी है। वीडियो में उन्होंने कहा कि अभी वह अमेरिका में हैं। विदेश से वापस लौटते ही ब्रजवासियों के बीच आएंगे। विवादित टिप्पणी के वायरल वीडियो पर भी उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण पर अपने बयान के बाद ब्रजवासियों व श्रीकृष्ण भक्तों के विरोध के बाद ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी का एक वीडियो फॉलोअर्स ने साझा किया है। इसमें वह बोल रहे हैं कि वह कुछ नहीं जानते, वह आज कुछ भी हैं भगवान श्रीकृष्ण, ब्रजवासी, ब्राह्मण और संतों की वजह से हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद बढ़ रहे आक्रोश को देख हुए ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी के अनुयायी सामने आए। उनका दावा था कि भगवान कृष्ण को लेकर टिप्पणी वाला जो वीडियो वायरल किया जा रहा है, उसमें छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन


मामला बढता देख ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि सभी ऋषि, मुनि, वृंदावन की पावन धरती के वासियों को बांकेबिहारी जी को कोटि-कोटि नमन, वंदन और प्रणाम। आज पूरे विश्व में सनातन धर्म की जो जय-जयकार हो रही है। उनको भाषा, संस्कृति का ज्ञान नहीं है। उनसे से काई गलती हो गई हो तो उसके लिए क्षमा करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका से लौटकर वह पहले ब्रज ब्रजवासियों के पास आएंगे। उन्होंने कहा कि जिस मिशन पर वह चल रहे हैं उसके लिए आपकी, बांकेबिहारी जी और माता राधारानी के आशीर्वाद की जरूरत है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी के 57 एवं 47 सेकेंड के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वह भगवान कृष्ण की 16 हजार पटरानियों व दूसरे में हिंदुओं को लेकर टिप्पणी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed