फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bollywood singer Sonu Nigam and actor Nikitin Dheer visited Bihariji

Mathura News: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम और अभिनेता निकितिन धीर ने बिहारीजी के किए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bollywood singer Sonu Nigam and actor Nikitin Dheer visited Bihariji
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे गायक सोनू निगम। - फोटो : mathura
वृंदावन। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम और फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में थंगावली का किरदार निभा चुके अभिनेता निकितिन धीर शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे और ठाकुरजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

वृंदावन पहुंचने के बाद सोनू निगम सबसे पहले राधारमण लाल के दर्शन करने राधारमण मंदिर पहुंचे। यहां वे पुंडरीक गोस्वामी द्वारा आयोजित अमृत सेवा उत्सव में सहभागी बने। उन्होंने श्रद्धाभाव से भगवान राधारमण लाल की पूजा-अर्चना की। यह वही विग्रह हैं, जो गोपाल भट्ट गोस्वामी की सेवा से प्रसन्न होकर शालिग्राम से प्रकट हुए थे।
विज्ञापन

इसके बाद सोनू निगम श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। फूल बंगले में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन कर वे भावविभोर हो गए। मंदिर में मौजूद भक्तों से उन्होंने राधे-राधे कहते हुए आत्मीय संवाद भी किया। मंदिर के सेवायत मोहित गोस्वामी और पद्म गोस्वामी ने सोनू निगम का स्वागत प्रसादी पटका, माला और ठाकुरजी के अंग वस्त्र से किया। इस दौरान वहां मौजूद भक्तों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई, लेकिन सोनू निगम ने विनम्रता से सभी का अभिवादन कर राधे-राधे कहा और आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अभिनेता निकितिन धीर जो कि फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में अपने दमदार विलेन थंगावली के किरदार से चर्चा में आए थे, उन्होंने भी वृंदावन पहुंचकर ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन किए। वह अभिनेता पंकज धीर के पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed