फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bolero mein dampar ne maaree takkar, nagar nigam ke chaalak kee maut

Mathura News: बोलेरो में डंपर ने मारी टक्कर, नगर निगम के चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
bolero mein dampar ne maaree takkar, nagar nigam ke chaalak kee maut
मथुरा। दुर्घटना में मृत जितेंद्र सिंह का फाइल फोटो - फोटो : mathura
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित नगला माना में डंपर ने बोलेरो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बोलेरो चला रहे नगर निगम के चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें बैठे 4 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि सौंख रोड पर नगला माना से पहले फैक्टरी की ओर से एक डंपर आ रहा था। इधर, हाईवे पर बोलेरो जा रही थी। डंपर चालक ने तेजगति और लापरवाही से बोलेरो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में मगोर्रा के नेनू पट्टी निवासी जितेंद्र सिंह (30), राया के गांव सुतरिया निवासी शिव कुमार, विनीत एवं दो अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस सभी को लेकर सिटी हॉस्पिटल पहुंची। यहां जितेंद्र सिंह की मौत हो गई। शिवकुमार, विनीत, हरपाल और एक अज्ञात युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में जितेंद्र के पिता निरंजन सिंह ने बताया कि वह कुछ समय पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका पुत्र जितेंद्र नगर निगम में चालक के पद पर कार्य करता था। कुछ दिनों से मेरठ में बैठक होने के चलते वह अपनी बोलेरो लेकर मेरठ जा रहा था। बृहस्पतिवार को भी मेरठ गया था लौटते समय यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि बोलेरो में जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें जितेंद्र ने रास्ते में लिफ्ट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जितेंद्र की मौत से 6 वर्षीय बेटे अनुराग, 8 वर्षीय बेटी जिया व पत्नी रजनेश देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed