{"_id":"67db1fb6d339c583e3048916","slug":"body-of-truck-driver-missing-since-holi-found-in-drain-mathura-news-c-369-1-mt11002-126725-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: होली से गायब ट्रक ड्राइवर का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: होली से गायब ट्रक ड्राइवर का शव नाले में मिला
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित भगवत प्रेस के नाले में ट्रक ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रक ड्राइवर होली के दिन से घर से गायब था। परिजन उसे इधर-उधर खोज रहे थे। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव का परिजन को सौंप दिया।
हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित भगवत प्रेस के पास नाले में एक शव पड़े होने की सूचना डायल 112 को मिली थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान पन्ना पोखर निवासी प्रहलाद ठाकुर (55) के रूप में हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रहलाद पेशे से ट्रक ड्राइवर थे और शराब पीने के आदी थे। होली पर नाले के पास बैठकर शराब पीते समय गिर गए। बुधवार को शव का एक हाथ ऊपर लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पहचान भाई कन्हैया ने की है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।