{"_id":"64fe0c3162eaccbcb509623c","slug":"body-of-second-youth-who-drowned-in-yamuna-also-found-mathura-news-c-29-1-mtr1019-132082-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यमुना में डूबे दूसरे युवक का भी शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यमुना में डूबे दूसरे युवक का भी शव मिला
Mon, 11 Sep 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के केसी घाट पर स्नान के दौरान शुक्रवार शाम डूबे दोनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं। शंकर का शव पहले ही मिल गया था. जबकि लापता गौरी उर्फ गजेंद्र (18) पुत्र श्यामलाल निवासी नगला भोजपुर का शव शनिवार रात मिल गया।
शंकर (18) पुत्र लक्ष्मण सिंह व गौरी एक साथ बेलदारी का काम करते थे। दोनों शुक्रवार शाम यमुना में नहाने के लिए केसी घाट पर चले गए। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शंकर का शव निकाल लिया और गौरी की तलाश में लगातार अभियान चलाया।
शनिवार देर रात देवराह घाट के पास उसका शव भी मिल गया। इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह के अनुसार शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा। गौरी के भाई योगेंद्र ने बताया कि वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वहीं, शंकर चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। दोनों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।