{"_id":"68c47ad8f5bfcf91c808e9fb","slug":"body-of-second-student-missing-from-mathura-found-in-agra-mathura-news-c-369-1-sagr1038-135888-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आगरा में मिला मथुरा से लापता दूसरी छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आगरा में मिला मथुरा से लापता दूसरी छात्रा का शव
विज्ञापन
मथुरा। गोकुल बैराज से लापता हुईं दो नाबालिग छात्राओं में से दूसरी छात्रा का शव शुक्रवार को यमुना नदी में आगरा में मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन ने उसकी शिनाख्त की है। एक छात्रा का शव 14 दिन पहले इटावा में यमुना में मिला था।
22 अगस्त को घर से कोचिंग के लिए निकलीं हाईवे थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गई थीं। उनकी स्कूटी और बैग गोकुल बैराज पर मिले थे। इसके बाद से ही पुलिस को उनकी तलाश थी। एक छात्रा का शव 29 अगस्त को इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में यमुना में मिला था। पहचान न होने के चलते उसका अंतिम संस्कार भी पुलिस ने कर दिया। 10 सितंबर को परिजन ने कपड़ों से उसकी पहचान की थी। इसके बाद से ही दूसरी छात्रा की तलाश के प्रयास जारी थे।
शुक्रवार को आगरा पुलिस ने मथुरा पुलिस को सूचना दी कि 8 सितंबर को एक बालिका का शव दशहरा घाट से मिला है। सूचना पर परिजन आगरा पहुंचे और शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। दोनों छात्राओं के शव मिलने के बाद यह साफ हो गया है कि वे यमुना में ही बह गईं थीं।