फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bodies of Three Youths Who Drowned in Yamuna Found in Baldev

Mathura News: बलदेव में यमुना में डूबे तीनों युवकों के शव मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bodies of Three Youths Who Drowned in Yamuna Found in Baldev
पुलिस व अन्य टीम खोजबीन अभियान करते हुए।
बलदेव। थाना क्षेत्र के गांव सेहत में कैलाश घाट के पास यमुना पुल के नीचे सोमवार दोपहर करीब 3 बजे नहाने गए दो भाइयों समेत तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत कार्य शुरू कराया। एक शव सोमवार को ही मिल गया था, जबकि मंगलवार को बाकी दोनों शव भी यमुना से निकाले गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

यमुना में डूबने वालों की पहचान आंसू (22) और अहले हसन (20) पुत्र चवुआ निवासी माहौल नगर, गली नंबर-4 बोदला, आगरा के रूप में हुई है। दोनों भाई राया में ई-रिक्शा चलाते थे। जांच में सामने आया है कि दोनों भाई ई-रिक्शा से ही यमुना में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय जब दोनों डूबने लगे तो घाट पर बैठे डेविड (22) पुत्र घनश्याम निवासी माहौल नगर, बोदला, आगरा ने उन्हें बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। डेविड ने दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी तेज बहाव और गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर थाना पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत कार्य शुरू किया। इस दौरान अहले हसन का शव सोमवार को मिल गया था, जबकि दोनों युवकों के शव मंगलवार सुबह मिले। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि दोनों युवकों को बचाने में अपनी जान गंवाने वाले डेविड आगरा में एक चांदी की दुकान पर काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed