फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bodies of Rohit and Rajkumar found drowned in Yamuna

Mathura News: यमुना में डूबे रोहित और राजकुमार के शव मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bodies of Rohit and Rajkumar found drowned in Yamuna
बलदेव/नौहझील। गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को स्नान के दौरान डूबे तीन युवकों में दो शव बुधवार को मिल गया। वहीं एक का अभी पता नहीं चल सका है। हथौड़ा और मनीगढ़ी गांव के युवकों के शव मिलते ही लोग गमगीन हो उठे। वहीं नौहझील में डूबे बाजना के शिवाजीनगर निवासी मुकेश का घटना के दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


रोहित सिंह पहलवान (18) निवासी हथौड़ा का शव बलदेव से दस किलोमीटर दूर दौलतपुर के समीप सैंतरी घाट पर उतराता मिला। शव की दो स्टीमर व एक नाव की मदद से मंगलवार से खोजबीन की जा रही थी। शव गांव में आने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बेहाल हो गया। युवक जिस खडैरा घाट पर डूबा था, वहीं पर शव को गांव हथौड़ा से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। बड़े भाई भूरा सिंह ने मुखाग्नि दी तो सभी की आंखों नम हो गईं। रोहित का डूबने से पहले का अंतिम फोटो देखकर परिजन रो रहे थे। रोहित को पहलवानी का शौक था। उसने कई कुश्तियां जीतीं। लोगों का कहना है कि करीब सात माह पूर्व यमुना पर घाटों का निर्माण जीर्णोद्धार हुआ है, जिसमें घाटों के समीप मशीनों से मिट्टी की खुदाई कर घाट जमीन से बने हैं, लेकिन उन गड्ढों में मिट्टी भराई नहीं की गई, जिससे गड्ढा की ओर जाने पर यह हादसा हुआ है। नौहझील क्षेत्र में यमुना में डूबे मनीगढ़ी के राजकुमार का शव बुधवार सुबह करीब 10:20 बजे उसी स्थान पर मिला जहां वह डूबा था। राजकुमार पुराने मुसमुना के निकट यमुना नहाते वक्त डूबा था। शव मिलते ही घरवाले गमगीन हो उठे।
विज्ञापन











मृत चारों युवकों के परिजनों को सांत्वना दी
बलदेव। बलदेव व आंगई के चार युवकों की एक सप्ताह पूर्व हादसे में मौत हो गई थी। चारों के परिजनों के घर बुधवार को रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह पहुंचे और शोक व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया। पिछले बुधवार को बलदेव राया रोड पर कार दुर्घटना में अचल शर्मा निवासी आंगई, आकाश निवासी आगई, योगेश तांगर निवासी रीढा, अंकित अग्रवाल निवासी रीढा की मृत्यु हो गई थी। रालोद नेता ने परिजनों से कहा कि दुख की घड़ी में रालोद उनके साथ है। प्रदेश सरकार ने चार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है, वह शीघ्र पूरी की जाए। सभी चारों युवकों एक-एक आश्रित को नौकरी दी जाए। उनके साथ बच्चन पहलवान, सतीश चंद्र, मोती राम बौद्ध आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed