फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bodies of 11 people died in Jammu accident were brought to Mathura Junction by Andaman Express train

जम्मू हादसा: अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन से 11 शव लाए गए मथुरा जंक्शन, घरों में मची चीख पुकार; हर आंख दिखी नम

Sat, 01 Jun 2024 07:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jun 2024 07:11 PM IST
सार

जम्मू हादसे में 11 मृतकों के शव अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा जंक्शन लाए गए। गांव पहुंचे तो घरों में चीख पुकार मच गई। हर आंख नम दिखी। 

विज्ञापन
bodies of 11 people died in Jammu accident were brought to Mathura Junction by Andaman Express train
जम्मू हादसा: अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन से 11 शव लाए गए मथुरा - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा से करीब 20 लोग वैष्णों देवी की यात्रा के लिए जम्मू गए थे। इनकी बस दो दिन पहले गुरुवार की दोपहर 12 बजे पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के टूंगी मोड़ पहुंची। यहां से जम्मू से शिवखौड़ी धाम जाते समय हादसा हो गया। बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को 11 शव अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा जंक्शन पहुंचे। यहां से संबंधित गांव ले जाए गए। खबर मिली तो मृतकों के घरों में लोगों का जमावड़ा हो गया। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन

जम्मू के अखनूर हादसे में 22 लोगों की मौत हुई है। शनिवार शाम ट्रेन संख्या 16032 अंडमान एक्सप्रेस से 11 लोगों के शव शाम 6 बजकर 3 मिनट पर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंचे। सभी शवों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस में रखवाया गया। फिर उन्हें अधिकारियों की निगरानी में गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। 
 

अंडमान एक्सप्रेस से अलीगढ़ के नाया निवासी लक्ष्मण प्रसाद, अनामिका, रुद्र, नैना, सीमा देवी, समरजीत, अंजली, संजय, तनुज, सुरेश सिंह और सुनीता देवी के शव लाए गए। पुलिस अधिकारियों ने एक एक कर सभी शवों को नीचे उतरवाया। इस दौरान जंक्शन पर रेल यात्रियों की भीड़ जुट गई। एक के बाद एक 11 शव देखकर लोगों की आंखें नम हो गई। अलीगढ़ से आए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शवों को अपने साथ लेकर रवाना हुए। 
 
विज्ञापन

अंजली के शव को लेकर पति और ससुरालीजनों में नहीं बन रही थी सहमति

जम्मू हादसे में नाया अलीगढ़ निवासी अंजली की मौत हुई है। अंजली ने नगला बरी जाबरा मांट निवासी भानु प्रकाश से पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी की थी। अंजली का 10 साल का बेटा है। जो इन दिनों ननिहाल में हैं। भानु प्रकाश ने बताया कि अंजली 22 मई को अपने मायके नाया अलीगढ़ गई थी। बेटा यश भी उसके साथ गया था। 

वहां से अंजली अपने ताऊ सुरेश और तैयेरे भाई संजय के साथ उसे बिना बताए वैष्णो देवी के दर्शन करने चली गई। बेटे यश को ननिहाल में छोड़ गई। उन्हें बहन प्रेमवती ने मेरठ से फोन कर हादसे की जानकारी दी। भानु प्रकाश, अंजली के शव को अपने साथ ले जाना चाहते थे लेकिन अंजली के भाई गजेंद्र ने इस बात का विरोध किया। मामला उलझते देख अधिकारियों ने अंजली के शव को गजेंद्र के साथ अलीगढ़ के लिए रवाना कर दिया।
 

बच गई मासूम यश की जान

बताया जा रहा है कि अंजली ने जब वैष्णो देवी घूमने जाने की बात की। उसका बेटा यश भी मां के साथ जाने की जिद करने लगा लेकिन अंजली उसे अपने साथ नहीं ले गई। यश घर पर ही नानी के पास रह गया। जबकि मां उसे अकेले छोड़कर चली गई।
 

अलीगढ़ और हाथरस के रहने वाले है सभी मृतक और घायल

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग अलीगढ़ और हाथरस के रहने वाले हैं। अधिकांश लोग आपस में एक दूसरे के परिचित हैं। सभी एक साथ बस से सफर करने के लिए निकले थे लेकिन इनमें से 22 लोगों का ये सफर आखिरी सफर साबित हुआ। इस हादसे की याद आते ही घायल सिहर उठते हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वो मौत के मुंह से बाहर निकल आए हैं।

जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सभी शवों और घायलों को पुलिस की निगरानी में गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसा बहुत दुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed