{"_id":"6931d57a0a984f3a4f06e741","slug":"blos-in-their-mothers-homes-are-not-answering-their-phones-and-mapping-is-not-being-done-mathura-news-c-412-1-mt21005-2985-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मायके में बीएलओ फोन नहीं उठा रहे और न ही हो पा रही है मैपिंग, महिला मतदाता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मायके में बीएलओ फोन नहीं उठा रहे और न ही हो पा रही है मैपिंग, महिला मतदाता परेशान
विज्ञापन
गोवर्धन,सौंख,राधाकुंड। एसआईआर फार्म को लेकर बीएलओ और मतदाता दोनों ही बड़ी समस्या में उलझ गए हैं। महिलाओं के मायके में माता पिता का कोई रिकॉर्ड मिल नहीं रहा और न ही मायके के बीएलओ फोन उठा रहे हैं। कुछ मतदाताओं ने अपने अपने वोट को कस्बा से अलग शहरों में शिफ्ट करा लिया है। हालांकि अधिकतर बीएलओ पर लोगों ने एसआईआर फार्मों को जमा करा दिया है। वहीं कुछ लोगों के दो शहरों में वोट होने पर एक ही शहर में शिफ्ट कराया गया है।
खासकर महिलाओं के एसआईआर फार्म में पिछले संबंधी का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। सुपरवाइजर अंकित अग्रवाल ने शिविर लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया था। इसके बाद लोगों ने अपने फार्म भरकर बीएलओ को जमा कराए थे, बीएलओ अभी भी प्रपत्र लेने के लिए इंतजार में बैठे है। बीएलओ हेल्प डेस्क लगाकर मतदाताओं को जानकारी दे रहे हैं। महिला बीएलओ भी मतदाताओं की समस्याओं को जानकर समाधान बता रही हैं।
-- -- -- -- -- -
लोगों ने एसआईआर को लेकर बताई अपनी समस्या
सौंख निवासी बच्चू सिंह ने बताया कि बूथ संख्या 146 में मेरे छोटे भाई रविकांत की पत्नी रेनू का मायका आगरा के भीमनगर जगदीशपुरा में है। एसआईआर फार्म भरने के लिए 2003 की मतदाता सूची में माता पिता का रिकॉर्ड चाहिए, लेकिन वहां के बीएलओ फोन तक नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में अधूरे एसआईआर फार्म को कैसे जमा करें। बनै सिंह ने बताया कि मेरे माता पिता की मृत्यु वर्ष 2003 से पहले हो गई थी। मतदाता सूची में से नाम भी कट गया था। ऐसे में मेरा एसआईआर फार्म कैसे पूरा होगा। मैंने बीएलओ को समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि समाधान निकालेंगे। नाहर सिंह ने बताया कि बूथ संख्या 154 में एसआईआर फार्म भरकर बीएलओ को जमा कराया था। फार्म की फीडिंग करते समय पता चला कि इगलास की भाग संख्या 279 की बीएलओ फूल कुमारी ने वहीं की सूची में मेरे नाम ऑनलाइन फार्म भर दिया है। अब फार्म ऑनलाइन करते समय पहले से ही फार्म भरा हुआ दिखा रहा है। ऐसे में मेरा एसआईआर फार्म ऑनलाइन कैसे जमा होगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
क्या कहते हैं बीएलओ
सौंख के कपिलदेव शर्मा का कहना है कि महिलाओं के एसआईआर फार्मों की मैपिंग का काम चल रहा है। मायके से रिकॉर्ड मंगवाया जा रहा है। एसआईआर फार्म भरने के लिए माता पिता या दादा दादी का वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। अगर सूची में कोई रिकॉर्ड नहीं है तो मैपिंग नहीं होगी। बिना मैपिंग के एसआईआर नहीं होगा।
-- -
गोवर्धन के नृत्यगोपाल दुबे का कहना है कि कुछ लोग विस्थापित हो गए हैं, मिल नहीं रहे हैं। पिछले एसआईआर की सूचना नहीं मिल रही है, जो बीएलओ के लिए सिर दर्द बना हुआ है। एसआईआर फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ जाने के कारण वोटर लापरवाह हो गए हैं। जबकि प्रशासन बीएलओ से समय से पूर्व कार्य चाहता है।
-- -- -- -
एसआईआर को लेकर 6 व 7 दिसंबर को मेगा कैंप लगाकर फार्म भरवाए जाएंगे। भाग संख्या 64 से 99 तक 32 हजार मतदाता हैं। जो मतदाता रह गए हैं, वे अगर इस कैंप में नहीं पहुंचे तो उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। ज्यादातर विवाहित महिलाओं को मायके से रिपोर्ट नहीं मिल रही है। ऐसे में कोई बीएलओ जिम्मेदार नहीं होगा। स्वयं विवाहित महिला के परिवार वाले जिम्मेदार होंगे। सौंख में लगभग 100 प्रतिशत, गोवर्धन में 90 प्रतिशत व राधाकुंड में 95 प्रतिशत एसआईआर का कार्य पूरा हो चुका है।
- चैतन्य तिवारी, ईओ गोवर्धन, सौंख, राधाकुंड