फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bloodstains found on the dhoti; Rasik Dulari seen heading towards the roof

Mathura News: धोती पर खून के निशान, छत की ओर जाते दिखे रसिक दुलारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bloodstains found on the dhoti; Rasik Dulari seen heading towards the roof
मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज से शिष्य 25 वर्षीय दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या से पहले का तीसरा वीडियो सामने आया है। 33 सेकेंड के वीडियो में रसिक दुलारी सीढ़ियों से छत की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। उनकी धोती पर खून के निशान नजर आ रहे हैं। वीडियो ने उनकी मौत से पहले की परिस्थितियों पर जांच के सवाल और बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

रसिक दुलारी ने 25 सितंबर की सुबह गऊ कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। 26 सितंबर को यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के दो दिन बाद उनका चौथी मंजिल से कूदने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसके बाद दूसरे वीडियो में वह छत की बाउंड्री पर बैठे और करीब छह सेकेंड बाद फर्श पर लेटते दिखे। फिर अचानक उठकर छलांग लगा देते हैं। आत्महत्या और प्राइवेट पार्ट काटने के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस आश्रम से जुड़े और आसपास रहने वाले 200 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने रसिक दुलारी का मोबाइल फोन और एनल स्लाइड जांच के लिए भेजी हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली गई है। अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed