फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   black money holder will be in jail

2019 तक कालेधन वाले होंगे सलाखों के पीछे: लक्ष्मीकांत बाजपेई

Sat, 31 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 31 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
black money holder will be in jail
लक्ष्मीकांत बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा है कि प्रदेश में उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। समाजवादी पार्टी अपनी पारिवारिक कलह में उलझ कर रह गई है। सपा नेता कालिदास की भूमिका में है। जिस डाल पर बैठे हैं, उसी को काट रहे हैं। 2019 तक कालेधन वाले सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन


लक्ष्मीकांत बाजपेई सपरिवार गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। जनता की समस्याएं दूर करने के बजाय वे आपस में ही उलझ गए हैं। अखिलेश यादव की छवि पर वाजपेई ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपराधियों के टिकटों पर रोक लगाकर अपनी छवि प्रस्तुत करने की कोशिश की है। मुलायम खेमे ने तो अपराधियों को टिकट देकर प्रदेश में गुंडाराज कायम करने का संदेश दिया है। 
विज्ञापन


नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि ये राष्ट्रहित में बड़ा फैसला था, जिसमें कुछ नागरिकों को मामूली परेशानी उठानी पड़ी। अब संकट नहीं रहा। बैंकों में अब कतारें नहीं हैं। एटीएम पर कैश उपलब्ध है। विदेशों में कालेधन के प्रश्न पर बाजपेई ने कहा कि कालेधन वाले लोगों की सूची सार्वजनिक करने से पूर्व कई औपचारिकताएं पूर्ण करनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तय है कि वर्ष 2019 आते-आते देश में कालाधन रखने वाले या कानून का विरोध करने वाले लोग सलाखों के पीछे होंगे। इससे पूर्व भाजपा नेता ने दानघाटी मंदिर पर दर्शन पूजा कर मनौती मांगी। इस अवसर पर उनके साथ मोनेंद्र कुमार सोनू आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed