फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJPYM's grand meeting in vrindavan

राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ ब्रज दर्शन करेंगे युवा

Wed, 02 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 02 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
BJPYM's grand meeting in vrindavan
दूर प्रदेश से कोई ब्रजभूमि आए और यहां दर्शन न करे, ये हो नहीं सकता। इसी संभावना को ध्यान रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए ब्रज दर्शन के प्रबंध भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर चार मार्च से भारतीय जनता युवा मोर्चा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। इसमें देश भर से करीब 15000 युवाओं के शामिल होने का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


गुजरात, मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य प्रदेश से इस पवित्र भूमि पर आने वालों के मन में दर्शन की लालसा अवश्य रहेगी। इसी संभावना को ध्यान रखते हुए तैयारियों में जुटी भाजपा ने अलग से ब्रज दर्शन सहायता केंद्र बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यवस्था के तहत ब्रज दर्शन की लालसा रखने वालों को ब्रज के पर्यटक स्थलों की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इन स्थलों पर उन्हें पहुंचाने में भी मदद की जाएगी। खासकर वृंदावन के विभिन्न मंदिरों के दर्शन के लिए तो ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है।


ई-रिक्शा आयोजन स्थल पर ही मौजूद रहेंगे, जो इस कार्यक्रम में आने वालों को इच्छानुसार बांकेबिहारी के दर्शन कराएंगे। इसके अलावा अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंचाने के लिए भी सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed