फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP's Strength Grows in Municipal Corporation

Mathura News: नगर निगम में बढ़ी भाजपा की ताकत, 10 पार्षद मनोनीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP's Strength Grows in Municipal Corporation
मथुरा। नगर निगम में भाजपा और मजबूत हो गई है। सोमवार को शासन की ओर से भाजपा के मनोनीत 10 पार्षदों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। इनमें कुछ मंत्री, सांसद और विधायकों के करीबी हैं। महिलाओं के साथ सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम का अप्रैल 2023 में चुनाव में हुआ था। 70 वार्ड वाले मथुरा-वृंदावन नगर निगम में 36 भाजपा के पार्षद चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे थे। इसके बाद 14 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वर्तमान में कुल 50 पार्षद भाजपा के हैं। नगर निगम चुनाव को लगभग 3 साल पूरे होने वाले हैं। अब 10 पार्षदों को नामित किया गया है। इनमें विमला महावर, अशोक राज सिंह, गणेश अग्रवाल उर्फ प्रकाश, विष्णु अग्रवाल, संजीव गुलाटी, जितेंद्र भारद्वाज, विष्णु सैनी, मुन्ना लाल निषाद, शिवकुमार रावत, शशि शुक्ला शामिल हैं। नगर निगम द्वारा सभी को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। महापौर विनोद अग्रवाल व भाजपा के महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने मनोनीत पार्षदों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन

--
13 नगर पंचायतों के 39 सदस्यों की भी घोषणा
शासन ने 13 नगर पंचायतों के मनोनीत 39 सदस्यों के नाम की भी घोषणा की है। प्रत्येक पंचायत में तीन-तीन सदस्यों को नामित किया गया है। इसमें बलदेव- बबलू सोनी, मधुकर पांडेय, श्याम मोदी, गोकुल- गोपाल सोनी, हरदेव पटेल, पंकज शर्मा, महावन- महेश कुमार, मायादेवी पांडेय, प्रेमशंकर, नंदगांव- कुलदीप, लक्ष्मण सिंह, कल्लू सिंह, बाजना- गीता देवी, चंद्र प्रकाश, दिनेश कुमार चौधरी, चौमुंहा- ज्वाला सिंह, पवन वार्ष्णेय, भानू शर्मा, फरह- परमानंद अग्रवाल, ओमवती शर्मा, जगदीश बघेल, बरसाना- नरेश कुमार, धर्मवीर सिंह, विधु शर्मा। छाता- अमित कुमार, राजवीर धनगर, लव सिंह, राया- मोहित अग्रवाल, साधना अग्रवाल, ज्ञानेंद्र सिंह, गोवर्धन- महावीर सैनी, राजू वाल्मीकि, गजेंद्र अग्रवाल। राधाकुंड- महेंद्र गोस्वामी, हीरा पटेल, तेजप्रकाश, सौंख में अभिषेक कुमार, विजय सिंह, सपना कुमारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed