फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP workers will take report on the work of the government

Mathura News: भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लेंगे सरकार के कामकाज की रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will take report on the work of the government
मथुरा। जिले के भाजपा पदाधिकारी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर घर-घर संपर्क अभियान शुरू करेंगे। यानी हर घर की कुंडी खटखटाकर केवल उपलब्धियां ही नहीं बताई जाएंगी, बल्कि घर में बैठकर उनसे फीडबैक भी लिया जाएगा। साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम चरण 28, 29 व 30 मार्च से शुरू होगा। इस अभियान के लिए जिले स्तर पर 200 वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर प्रत्येक कार्यकर्ता को 01 शक्ति केंद्र अथवा तीन गांव आवंटित किए जाएंगे। ये कार्यकर्ता गांव में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करेंगे।
विज्ञापन


6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता बूथ पर संगठन मजबूती पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण 7 से 9 अप्रैल तक चलेगा। विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के विधायक द्वारा करीब एक हजार लोगों को बुलाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed