फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp will not give tickets to its officers

अपने ओहदेदारों को टिकट नहीं देगी भाजपा

Wed, 19 Oct 2016 01:17 AM IST
पुनीत शर्मा
पुनीत शर्मा Updated Wed, 19 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
bjp will not give tickets to its officers
bjp logo
विधानसभा चुनावों में भाजपा अपने किसी भी ओहदेदार को टिकट नहीं देगी। कोई भी जिलाध्यक्ष या दूसरा पदाधिकारी टिकट की मांग नहीं करेगा। तीस से ज्यादा जो अध्यक्ष टिकट के लिए लाइन में लगे थे उन्हें ना कह दिया गया है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव-2017 को लेकर भले ही भाजपा ने अभी तक कोई प्रत्याशी तय नहीं किया है लेकिन हर सीट से दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। खास बात ये है कि संगठन से जुड़े लोगों की दावेदारी सबसे ज्यादा है। कहीं जिलाध्यक्ष लाइन में लगे हैं तो कहीं महानगर अध्यक्ष। पार्टी के दूसरे पदाधिकारी भी अपने-अपने हिसाब से पैरवी में लग गए हैं। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की दौड़ की जा रही है। क्योंकि संगठन से जुड़े हैं लिहाजा पार्टी नेताओं से भी सिफारिशें करवा रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन अब भाजपा मुख्यालय ने साफ कर दिया है कि जिलाध्यक्ष और पार्टी के दूसरे सभी ओहदेदारों को टिकट नहीं दिया जाएगा। अगर सर्वे के दौरान किसी जिले में लग रहा होगा कि जिलाध्यक्ष सीट निकालने की स्थिति में है तो वहां विचार किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट की लाइन में लगे सभी ओहदेदारों से कहा गया है कि वह दिल्ली और लखनऊ की दौड़ न करके अपने जिले में रहकर पार्टी का काम करें। जिताऊ प्रत्याशी का चयन करने में सहयोग करें। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा का कहना है कि हर सीट पर जिताऊ प्रत्याशी उतारा जाना है। जिससे भी लगेगा कि पार्टी को फायदा होगा उसे टिकट दिया जाएगा। हर पहलू पर मंथन करने के बाद ही टिकट दिया जाएगा। टिकट देते वक्त सभी समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा।

विधायक दल की मीटिंग में तय होगा सीएम का नाम
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह तो विधायक ही तय करेंगे। चुनाव नतीजे आने के बाद जब विधायक दल की मीटिंग होगी तब तय किया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। चुनाव के दौरान किसी के नाम का भी एलान नहीं किया जाएगा।


इस चुनाव में भाजपा बिना चेहरे के ही उतरेगी। सुशासन और विकास ही हमारा चेहरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा का चुनावी एजेंडा पहले से ही तय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा के चुनावों में सपा साफ हो जाएगी और बसपा हाफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed