फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp protest against bsp remark

मां-बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं: भाजपा

Sat, 23 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 23 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
bjp protest against bsp remark
‘बेटी के सम्मान में, भाजपा मैदान में’ - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शनिवार को होलीगेट पर धरना-प्रदर्शन किया। ‘बेटी के सम्मान में, भाजपा मैदान में’, ‘मां-बेटियों का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारों से शहर का हृदय स्थल गुंजायमान हो उठा। वक्ताओं ने कहा कि मां-बेटी का अपमान भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा मां-बेटियों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। दयाशंकर सिंह की मां, बेटी और पत्नी का अपमान करने वाले बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा सड़क पर उतरेगी। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, लक्ष्मीनारायण सिंह, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि बसपा के प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक मंच से दयाशंकर सिंह की पुत्री के लिए अशोभनीय, अमर्यादित एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। जिला उपाध्यक्ष भुवनभूषण कमल ने राज्यपाल को नामित ज्ञापन पढ़कर सुनाया। सिटी मजिस्ट्रेट को ये ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने को ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, श्याम अहेरिया, अजय पोइया, राजेश चौधरी, एसके शर्मा, डा. देवेंद्र शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, मुकेश खंडेलवाल, चेतन पाराशर, सिद्धार्थ लोधी, मदनमोहन श्रीवास्तव, राजकुमार अग्रवाल, ज्ञानेंद्र राणा, भूपेंद्र चौधरी, राजवीर सिंह, राजेश पंडित, दीपा सिंघल, विजय शर्मा, डा. मोहिनी शर्मा, भाजयुमो नेता सुमित शर्मा ने भी संबोधित किया। 


अनिल चौधरी, मनोज पचौरी, नरदेव चौधरी, पवन हिंडौल, संजय शर्मा, हरेंद्र राघव, हरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र प्रधान, संजय धनगर, अनिल मालवीय, संजय गोविल, दीपेंद्र चतुर्वेदी, जनार्दन शर्मा, मुकेश गोस्वामी, विकास खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed