फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp presedent amit shah in vrindavan

राष्ट्र, धर्म, समाज के लिए जागरूक हों युवा

Mon, 08 Feb 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/वृंदावन Updated Mon, 08 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
bjp presedent amit shah in vrindavan
श्रीप्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में आए संतों और जन प्रतिनिधियों ने मंच से बेटियों के पालन-पोषण, संस्कारयुक्त शिक्षा, यमुना प्रदूषण, सनातन धर्म, भारतीय और हिंदू संस्कृति के संवर्द्धन व संरक्षण पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दो परिवारों के बीच सेतु का काम करने वाली कन्याओं के अस्तित्व को बचाने के लिए समाज को जागरूक होना पड़ेगा। अन्यथा हम मां, बहन, पत्नी जैसे गौरवमयी रिश्तों के लिए तरस जाएंगे। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार ने राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ आगे बढ़ने की बात बताई।
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी ने कहा कि भक्ति, आध्यात्म, संस्कृति और सनातन धर्म हमारी धरोहर हैं। इन्हें बचाने के लिए संत, भागवताचार्य, धर्माचार्य के साथ जनमानस अपनी जिम्मेदारी निभाएं तभी हम भावी पीढ़ी को कुछ दे सकेंगे। निम्बार्काचार्य पीठ के युवाचार्य श्यामशरण देव महाराज और जैन संप्रदाय के कैलाश मुनि महाराज ने धर्म और अध्यात्म पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता मुकेश खन्ना ने युवा पीढ़ी से गंगा-यमुना, गौ माता, भगवद्भक्ति आदि के अस्तित्व को बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम के बीच भाजपा महासचिव डा. कैलाश विजयवर्गीय ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर चकित कर दिया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम शरण महाराज, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, देवेंद्र शर्मा, अनूप शर्मा, आचार्य बद्रीश, मथुरा पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, तरुण सेठ, कोसी पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed